नवगछिया : नवगछिया के सत्यम हॉटल में हुई पुलिस छापेमारी में आपत्तिजनक अवस्था में गिरफ्तार किये गए छः जोड़े महिला पुरुषों को गुरूवार को जेल भेज दिया गया है. दूसरी तरफ पुलिस ने अगले आदेश तक होटल में ताला मार दिया है. आपत्ति जनक हालात में पकड़ाए सभी लोगों का मोबाइल भी पुलिस जब्त कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने आपत्तिजनक अवस्था में रंगे हाथ पकड़ाये 12 महिला पुरूषों के अलावा हॉटल के मालिक तुलसीपुर निवासी शातिर राकेश राय और हॉटल के संचालक को भी आरोपी बनाया गया है.

पुलिस मान रही है कि राकेश राय और हॉटल के संचालक की मिली भगत से अनैतिक देह व्यपार का धंधा करवाकर रकम की उगाही की जा रही थी. गुरूवार को मंदरौनी निवासी हनुमान कुमार 30, जेनरल कुमार शर्मा 30, बरारी भागलपुर निवासी अजय कुमार 27, नयाटोला नवगछिया निवासी रवि कुमार 20, यूपी देवरिया के राजेश मिश्रा 38, मथुरापुर नारायणपुर निवासी रविंद्र कुमार के अलावा सभी महिलाओं और लड़कियों को जेल भेज दिया गया है. सभी महिलाएं भागलपुर और कटिहार जिले की है.

गिरफ्तार की गयी महिलाओं में नवगछिया के बिहपुर प्रखंड, ढोलबज्जा थानाक्षेत्र, बरारी भागलपुर थानाक्षेत्र, सहरसा जिला, कटिहार जिला, नारायणपुर प्रखंड की है. जानकारी मिली है कि पुलिस पूछ ताछ में किसी भी महिला पुरुष ने संतोषजनक उत्तर नहीं दिया है. दूसरी तरफ सभी कमरों और होटल संचालक के ड्रॉवर से मिला कंडोम एक ही ब्रांड का है. जिससे स्पष्ट होता है कि होटल में जो भी हो रहा था उससे होटल संचालक अवगत था और पूरे धंधे में उसकी संलिप्तता है. मालूम हो कि aहोटल संचालक पुलिस छापेमारी के क्रम में ही भाग गया था. पुलिस होटल संचालक की गिरफ्तारी के लिये भी छापेमारी कर रही है. बात यह भी सामने आयी है कि होटल सत्यम में लंबे अर्से से इस तरह का धंधा फल फूल रहा था.

प्रमोद राय की हत्या मामले में जेल में है राकेश राय

पुलिस मान रही है कि राकेश राय भले ही जेल में बंद हो लेकिन उसकी मिलीभगत से ही देह वयापार का धंधा फल फूल रहा था. बता दें कि राकेश राय वर्ष 2016 में हुए अधिवक्ता प्रमोद राय के चर्चित हत्याकांड के मामले में राकेश राय का नाम मुख्य साजिशकर्ता और मास्टरमाइंड के रूप में सामने आया था. वह अभी इसी मामले में जेल में बंद है. इधर लोगों की चर्चा में वैसे कुछ हॉटल हैं जहां पर इस तरह का धंधा संचालित होने की आशंका है.

थानाध्यक्ष ने कहा

नवगछिया के थानेदार इंस्पेक्टर लालबहादुर ने कहा कि वरीय पदाधिकारियों के निर्देशन में मामले की छानबीन प्रारम्भ कर दिया गया है. अब पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि इस तरह के धंधे को किन लोगों का संरक्षण प्राप्त था.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *