बिहपुर । बिहपुर थाना क्षेत्र के बिहपुर पूरब पंचायत अंतर्गत मिलकी वार्ड नंबर तीन निवासी दिलवर ने गांव के ही समशेर, आलम, मुख्तार, खदीजा खातून, सोनम खातून व जरीना खातून के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 352
कहा कि 19 मई को आलम से मजदूरी का बकाया नौ हजार रुपेये मांगने गए तो सभी ने मारना शुरू कर दिया। इस दौरान मजदूरी मांगने आए फैयाज के साथ भी इनलोगों ने मारपीट की।
बताया कि मायागंज से इलाज कराने के बाद थाना में केस दर्ज कराने पहुंचा। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच का जिम्मा एसआई संजय कुमार को दिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
