नवगछिया। आरडीडी भागलपुर डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया का औचक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण में इमरजेंसी, लेबर रूम, ओटी, ओपीडी, लैब, एक्स-रे, डेंटल, फीमेल ओपीडी, परिसर देखा गया। टीम निरीक्षण का रिपोर्ट पटना भेजेगी।
इस दौरान स्वास्थ्य प्रबंधक रमन कुमार मौजूद थे। टीम ने फैब्रिकेटेड बिल्डिंग का जायजा लिया l इमरजेंसी का जायजा लिया। लेबर रूम में महिलाओं से खाने पीने और दवाई के विषय में जानकारी ली। आरडीडी ने स्वास्थ्य प्रबंधक को लेबर रूम में रखे टेबल को बदलकर नए जमाने का टेबल मंगाने का निर्देश दिया।
ओपीडी भवन का देखकर कहा कि बिल्डिंग जर्जर हो चुकी है मरम्मत की स्थिति में नहीं है। वे टू नेट लैब गए और ओपीडी में महिलाओं से बात की। चिकित्सकों को जांच के बाद तुरंत दवा लिखने का निर्देश दिया। लैब टेक्नीशियन को हर रिपोर्ट 15 से 30 मिनट के अंदर देने का निर्देश दिया।

आयुष्मान कार्ड वाले को निर्देश दिया कि कम पड़े लिखे लोगों को हिंदी में आयुष्मान भारत के विषय में समझाएं। अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि एक पोर्टेबल एक्स-रे का बंदोबस्त करें। नए कोविड अस्पताल का भी उन्होंने निरीक्षण किया। कहा कि इस अस्पताल का उपयोग अन्य चिकित्सा संबंधी कार्यों में लिया जा सकता है। इस संबंध में लिखकर देने को कहा। स्वास्थ्य प्रबंधक ने कहा कि इसके पहले ही इस संबंध में पत्राचार किया जा चुका है।

