बिहपुर : प्रखंड के अमरपुर निवासी अजीत कुमार शर्मा ने केस दर्ज कराने के लिए थाने में मंगलवार को आवेदन दिया है। जिसमें उसने गांव के ही तीन लोगों को नामजद करते हुए मारपीट कर एससी/एसटी एक्ट में फंसा देने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 167
अजीत ने बताया है कि वह सोमवार की सुबह खेत जाने के लिए सड़क पर आए। वहां तीनों आरोपियों ने लाठी डंडे से हमलाकर मुझे जख्मी कर दिया। बिहपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच जारी है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
