रंगरा – रंगरा के जहांगीरपुर वैसी गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट में दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गए हैं. घायल लोगों में एक पक्ष से अंबिका देवी की पत्नी नीतू देवी है जबकि दूसरे पक्ष से शिला देवी, उसके पति कमलेश्वरी यादव और जूली कुमारी है. दोनों पक्षों ने घटना की प्राथमिकी रंगरा थाने में दर्ज करायी है.
Total Downloads: 116
शीला देवी ने कहा कि मामूली बात को लेकर उसके साथ विवाद किया गया. पहली बार जब उसके साथ झगड़ा हुआ तो बात समाप्त हो गयी थी. इसके बाद नीतू देवी ने चापर गांव से आठ लड़कों को बुलवा कर उसके और उसके परिवार के साथ मारपीट की और छिनतई भी की गयी.

इधर नीतू देवी ने कहा कि वह अपने पति से बात कर रही और इसी क्रम में शिला देवी और उसके परिवार वालों उसकी पिटाई कर उसे बेहोश कर दिया. जब उसकी आंख खुली तो वह अस्पताल में थी. सभी घायलों का इलाज रंगरा पीएचसी में करवाया गया है. इधर रंगरा थाना के थानाध्यक्ष माहताब खान ने कहा कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गयी है.

