नवगछिया। बिहार सरकार ने आयुष चिकित्सकों की लंबे समय से स्थायीकरण की मांग मानकर उनकी सेवा स्थायी कर दी है। जिससे पूरे बिहार के आयुष चिकित्सकों में हर्ष है। चिकित्सकों ने इस निर्णय के लिए सरकार का आभार जताया है। बिहार में कुल 3270 आयुष चिकित्सकों की सेवा स्थायी की गयी है। खुशी जताने वालों में डॉ. संत कुमार निराला, डॉ. सरिता कुमारी, डॉ. सुजीत कुमार हैं।

खरीक में घर-घर एमडीए अभियान शुरू

नवगछिया। खरीक प्रखंड में घर-घर एमडीए अभियान की शुरुआत हो गई। इसके तहत 14 दिनों तक स्वास्थ्य टीम घर-घर जाकर प्रत्येक व्यक्ति को अल्बेंडाजोल और डीईसी की दवा खिलाएगी। अभियान के नोडल पदाधिकारी सह बीसीएम समीना कुमारी ने बताया कि फाइलेरिया से बचाव के लिए दवाई का सेवन जरूरी है।

यह दवा गर्भवती और दो वर्ष से छोटे बच्चे के अलावा गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को छोड़ कर, शेष सभी लोगों को खिलाई जाएगी। वहीं, पीएचसी प्रभारी डॉ. सुजीत कुमार ने बताया कि फाइलेरिया से बचाव के लिए दवाई का सेवन ही एकमात्र विकल्प और बेहतर उपाय है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *