गोपालपुर | पचगछिया उच्च माध्यमिक उत्क्रमित विद्यालय के नियोजित शिक्षक व नगरपारा गांव निवासी हिमांशु शेखर झा की शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। शिक्षक संघ के उप प्रधान सचिव योगेश कुमार ने कहा कि स्कूल में सुबह 11 बजे उन्हें सीने में दर्द और जलन हुई।
कुछ देर बाद बेचैनी महसूस हुई तो साथी शिक्षकों ने उन्हें नवगछिया के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ने उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
इधर, परिचित शिक्षक की मौत की जानकारी मिलने के बाद प्राथमिक विद्यालय सैदपुर की शिक्षिका व फिलहाल मुंगेर के हवेली खड़गपुर के शिक्षक ट्रेनिंग स्कूल में प्रशिक्षण ले रही रानी कुमारी बेहोश हो गईं।


