बिहपुर – बिहपुर के झंडापुर निवासी कब्बड्डी खिलाड़ी मनीष कुमार ने झंडापुर पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. मनीष कुमार का कहना है कि वह झंडापुर बाजार में दुकान का संचालन करता है. लॉक डाउन को लेकर पुलिस दुकानों को बंद करने की हिदायत दे रही थी.
Total Downloads: 176
वह अपना दुकान बंद कर चुका था लेकिन उसे एक ग्राहक से रकम लेना था. जब पुलिस लौट कर आयी तो उसके साथ करने लगी. मनीष ने कहा कि उसने कई बार मारपीट न करने की आरजू मिन्नत की लेकिन पुलिस ने एक नहीं सुना और उसकी जबरदस्त पिटाई कर दी.

मनीष का कहना है कि उसके गर्दन और हाथ में गंभीर चोटें आयी है. इधर झंडापुर पुलिस से मामले में पक्ष लेने के लिये संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन मोबाइल नंबर स्वीच ऑफ आ रहा था.

