नवगछिया। नवगछिया आरपीएफ के द्वारा अप्रैल में सेमापुर काढ़ागोला स्टेशन के बीच राजधानी एक्सप्रेस में पत्थर बाजी करने के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर मृणाल कुमार ने बताया कि काफी प्रयास के बाद दोनों की पहचान हुई । जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 326
उन्होंने बताया कि कटिहार जिला अंतर्गत कुरसेला थाना क्षेत्र के खेरिया गांव निवासी रूपेश कुमार एवं बिट्टू कुमार को हिरासत में लिया। जिसने बताया कि ट्रेन पर ऐसे ही पत्थर फेंक दिए थे। उन्होंने बताया कि किसी भी चलती ट्रेन पर पत्थर फेंकना गैरकानूनी है। इन दोनों के ऊपर रेल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर खगड़िया न्याय हिरासत में जेल भेज दिया ।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
