नवगछिया : अमृत भारत कार्यक्रम को लेकर नवगछिया स्टेशन पर तैयारियां जोरों पर हैं। कार्यक्रम को लेकर प्लेटफार्म नंबर दो टैक्सी स्टैंड पर कार्यक्रम स्थल चिन्हित किया गया है। यहां पंडाल लगाया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर स्टेशन पर भी साफ-सफाई के कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारियों को रेलवे द्वारा आमंत्रण भी भेजा गया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 79
बता दें कि रेलवे पार्किंग में अमृत भारत कार्यक्रम को लेकर लगाए जाने वाले पंडाल के कारण छोटी-बड़ी गाड़ियों को स्टैंड से बाहर अपने वाहन लगाना पड़ रहा है। कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने के लिए डीआरएम ने पूर्व में ही स्थल का निरीक्षण कर लिया है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
