नवगछिया : ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट ट्रेडिंग के नाम पर आर्मी जवान से 14.90 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में पुलिस जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ है कि आवेदक का नवगछिया से कोई सीधा संबंध नहीं है। यह जानकारी नवगछिया साइबर थाना पुलिस ने दी है।
Total Downloads: 167
ज्ञात हो कि आर्मी जवान गोविंद कुमार द्वारा साइबर ठगी को लेकर नवगछिया साइबर थाना में आवेदन दिया गया था। इस संबंध में साइबर डीएसपी सह थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि जांच के दौरान यह सामने आया कि आवेदक वर्तमान में जलंधर में आर्मी की ड्यूटी पर तैनात है, जबकि उसका मूल निवास सासाराम बताया गया है।
उन्होंने बताया कि आर्मी जवान अपने घरवालों को साइबर ठगी की जानकारी नहीं देना चाहता था। इसी कारण उसने अपने एक दोस्त के माध्यम से नवगछिया साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन भिजवाया था।

साइबर थाना द्वारा आवेदक को बताया गया कि आवेदन मिलने के तीन दिनों के भीतर थाना में उपस्थित होना आवश्यक है, तभी प्राथमिकी दर्ज की जा सकती है। इस पर आवेदक ने जानकारी दी कि वह आर्मी में कार्यरत है और छुट्टी नहीं मिलने के कारण तीन दिन के अंदर नवगछिया पहुंच पाना संभव नहीं है।
इसके बाद पुलिस द्वारा उसे नजदीकी साइबर थाना में आवेदन देने की सलाह दी गई, जिस पर आवेदक ने जलंधर स्थित साइबर थाना में ही आवेदन देने की सहमति जताई है।
