नवगछिया। इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के सुद्दन टोला मध्य विद्यालय में दो बच्चों के बीच हुई कहासुनी देखते-देखते बड़े विवाद में बदल गई। बच्चों के बीच हुई मारपीट के बाद दोनों परिवारों के बड़े लोग आपस में भिड़ गए, जिसमें दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे चले। इस घटना में कई लोग घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिलीप मंडल और उधो मंडल के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई थी। बच्चों के विवाद में हस्तक्षेप करने को लेकर दोनों परिवार आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया।

मारपीट में विराट मंडल और हिमांशु कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इस्माईलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों का स्थानीय स्तर पर इलाज चल रहा है।

इस मामले में दिलीप मंडल और उधो मंडल की पत्नी मंजू देवी की ओर से इस्माईलपुर थाना में आवेदन दिया गया है।

घटना को लेकर इस्माईलपुर थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि बच्चों के बीच मारपीट हुई थी, जिसमें कुछ लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज चल रहा है और प्राप्त आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *