poster

नवगछिया : आर्म्स एक्ट और जानलेवा हमले के आरोप में 8 माह से फरार चल रहे चार आरोपियों के घरों की कुर्की-जब्ती सोमवार को पुलिस ने की। खरीक थानाध्यक्ष पंकज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम उस्मानपुर गांव पहुंची और दिनेश यादव, उसकी पत्नी रूबी देवी और बेटा राहुल यादव व बिट्टू यादव के खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की।

इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के घर को छेनी-हथौड़ा से पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। वहीं घर का सारा समान को जब्त कर थाना ले गई। 13 जनवरी को पुलिस ने आरोपियों के घर पर इश्तेहार चिपकाया था। किन्तु, पुलिस की बढ़ती दबिश को देखते मात्र एक आरोपी पप्पू यादव ने ही कोर्ट में सरेंडर किया है।

जबकि, उक्त चारों आरोपी अब भी फरार हैं। जिसके कारण पुलिस ने पुनः कोर्ट से आदेश प्राप्त कर यह कार्रवाई की। इस कार्रवाई टीम में प्रशिक्षु दारोगा मो. एजाज रिजवी, अविनाश कुमार, राहुल कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल थे। बता दें कि सभी आरोपी गांव के ही युवक जयप्रकाश यादव को गोली मारकर घायल करने के मामले में फरार चल रहे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *