27 nau 1010050 1646002277 1646002277 jpg 80

नवगछिया। रंगरा ओपी क्षेत्र के एनएच 31 पर टायर पंक्चर बनवा रहे ट्रक चालक दुमका झारखंड के बड़ी डुमरिया निवासी गामा अंसारी से हथियार के बल पर ₹8000 नगद सहित अन्य सामान लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को रंगरा थाना अध्यक्ष महताब खान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तीन घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लूट का सारा सामान बरामद कर लिया। गिरफ्तार लुटेरों में सूरज कुमार, जितेंद्र मंडल, अमरेश कुमार सभी चाय टोला कुर्सेला कटिहार शामिल हैं। ट्रक में लोहे का पत्तर लदा था, जो दुर्गापुर से सिलीगुड़ी जा रहा था।

एसडीपीओ दिलीप कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि शनिवार रात्रि 12:15 पर रंगरा थाना अध्यक्ष द्वारा सूचना दी गयी कि एनएच 31 पर टायर पंक्चर बनवा रहे ट्रक चालक से बाइक सवार तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर लूटपाट की है। बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर चालक से ₹8000 नगद सहित अन्य सामान लूटकर रंगरा चौक की तरफ भाग गये। सूचना के उपरांत एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया।

एसडीपीओ ने बताया कि थाना अध्यक्ष महताब खान के प्रशिक्षु दारोगा कि चन्वीर यादव, शशि भूषण कुमार, सनोज कुमार राजवंशी, अरुण कुमार, संतोष कुमार की टीम ने बदमाशों के भागने की दिशा में छापेमारी शुरू की। त्वरित कार्रवाई के तहत तीन घंटे के अंदर कांड का सफल उद्भेदन करते हुए बदमाशों द्वारा लूटे गये सभी सामानों के साथ घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली गयी।

उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान सूरज कुमार को एनएच 31 पर पकड़ा गया। उससे पूछताछ में उसने लूटकांड में संलिप्तता की बात स्वीकार की और बताया कि एनएच 31 पर दो और उसके साथी हैं। आगे जाकर पुलिस टीम ने जितेंद्र कुमार को पकड़ा तो उसके पास से एक लोडेड देसी पिस्टल बरामद हुआ। उसने बताया कि उसका तीसरा साथी घर चला गया है। उसके बयान के आधार पर टीम ने कटिहार जिले के कुरसेला के चाय टोली में उसके घर पर छापेमारी कर लुटेरे अमरेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। तीनों बदमाशों के पास से चालक से लूटे 8000 रुपये व अन्य सामान बरामद कर लिया गया

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *