नारायणपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि प्राप्त करने के लंबे दिनों के बाद भी आवास नहीं बनाने वाले लाभुकों के साथ बीडीओ हरिमोहन कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को शिल्प प्रशिक्षण भवन में बैठक आयोजित की गयी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 313
आवास योजना के तहत कुल 141 लाभुक राशि लेकर आवास नहीं बनाए हैं। बैठक में आवास नहीं बनाने वाले लाभुकों को उजला और लाल नोटिस देकर आवास पूर्ण करने हेतु हिदायत दी गयी।
लगभग 44 लाभुकों के विरुद्ध नीलाम वाद दायर किया गया है। बैठक में लगभग 200 से ऊपर लाभुक मौजूद थे। बैठक में आवास पर्यवेक्षक राहुल कुमार, ग्रामीण आवास सहायक सौरभ भारती, अश्वनी कुमार, प्रवीण कुमार, बुटेश कुमार, मनोज कुमार, लेखापाल विजय कुमार मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
