बिहपुर । आशा संयुक्त संघर्ष मंच के आह्वान पर बुधवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ता अनिश्चिकालीन हड़ताल आठवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान आशा ने बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रदर्शन भी किया और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। इस दौरान ओपीडी, टीकाकरण व प्रसव आदि को बंद करा दिया। हालांकि इमरजेंसी सेवा बहाल थी।
Total Downloads: 79
वहीं आठवें दिन बिहपुर 01 की जिला परिषद सदस्या रेनू चौधरी ने आशाओं को समर्थन करते हुए कहा कि जल्द से जल्द आशाओं की सभी मांगों को भागलपुर डीएम के समक्ष गुरुवार को रखूंगी। वहीं अनिश्चिकालीन हड़ताल में रिंकू देवी, वीणा देवी, ममता सिन्हा, रुकमणी देवी, अनूपा देवी, पिंकी कुमारी, रश्मि देवी, सितारा खातून, नसरीन खातून आदि मौजूद थीं।
