नवगछिया : आशिर्वाद यात्रा पर निकले लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चिराग पासवान के पटना से कटिहार जाने के क्रम में तेतरी जीरोमाइल और रंगरा में लोजपा प्रत्याशी सुरेश भगत के नेतृत्व में लोजपा कार्यकर्ताओं ने माननीय चिराग पासवान का भव्य स्वागत किया. इसी क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में बहुत जल्द विधानसभा चुनाव होने वाला है. मेरी यह यात्रा सिर्फ और सिर्फ बिहार की जनता का आशिर्वाद लेने के लिए निकला हूं.

इधर रंगरा में भी चिराग पासवान का लोजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया है. लोजपा के पूर्व प्रदेश सचिव अवधेश पासवान ने चिराग पासवान को बुके और अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम में उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष प्रधान महासचिव संजय पासवान साथ चल रहे थे. स्वागत कार्यक्रम गोपालपुर विधानसभा के  लोजपा प्रत्याशी सुरेश भगत, लोजपा सेकूलर के प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश शर्मा, पूर्व प्रदेश सचिव अवधेश पासवान, सोनू जयसवाल, पूर्व मुखिया संजय सिंह, विजेंद्र शर्मा, नवीन सिंह कुशवाहा, प्रमोद सिंह, रूपेशराय, उपेंद्र पासवान, गजेंद्र साह, संजय भगत, अभिषेक कुमार समेत अन्य भी मौजूद थे.

कार्यक्रम में नहीं दिखे जिलाध्यक्ष, कहा – नहीं थी सूचना

लोजपा नवगछिया के जिलाध्यक्ष प्रो विभांशु मंडल ने कहा कि कार्यक्रम की उन्हें सूचना नहीं दी गयी थी. कोई प्रखंड अध्यक्ष भी इस कार्यक्रम में सम्मलित नहीं थे. जब प्रो विभांशु से यह सवाल पूछा गया कि आप चिराग के गुट में हैं या पारस के गुट में तो उन्होंने कहा कि वे स्थापना काल से ही लोजपा में हैं और दोनों गुटों को मिलने का प्रयास कर रहे हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *