नवगछिया : आसन्न लोक सभा चुनाव की तैयारी को लेकर शुक्रवार को नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ मुकेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. बैठक में एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती, डीसीएलआर परमानंद साह सहित अनुमंडल के सभी बीडीओ, सीओ के साथ साथ सभी थानाध्यक्ष मौजूद थे. बैठक में उपस्थित सभी बीडीओ, सीओ व थानाध्यक्ष से क्रमशः एसडीओ ने लोक सभा चुनाव की तैयारी के संबंध में समीक्षा की. एसडीओ ने सभी पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी को अपने अपने क्षेत्र के संवेदनशील एवं अति संवेदनशील बूथों का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों का निरीक्षण कर दे रिपोर्ट

,, बूथ, सेक्टर एवं पीसीसीपी का भौतिक सत्यापन का दिया निर्देश

,, चुनाव के दौरान व्यवधान करने वाले तत्वों पर होगी निरोधात्मक कार्रवाई

,, लोक सभा चुनाव को लेकर एसडीओ ने बीडीओ, सीओ व थानाध्यक्ष के साथ की बैठक दिए निर्देश

सभी थानाध्यक्ष अपने अपने क्षेत्र के वैसे व्यक्ति जो चुनाव के दौरान व्यवधान उत्पन्न कर सकते हैं. वैसे व्यक्ति को चिन्हित कर उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई के तहत 107 की कार्रवाई के लिए प्रस्ताव भेंजे. चुनाव के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के द्वारा होने वाले चुनावी सभा के स्थलों का चयन कर उसकी रिपोर्ट देने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया गया. इसके अलावा चुनावी सभा के दौरान बनने वाले हेली पेड के स्थल का भौतिक सत्यापन कर अक्षांश एवं देशांतर का रिपोर्ट देने का निर्देश दिया. इसके अलावा सभी बीडीओ, सीओ एवं थानाध्यक्ष को अपने अपने क्षेत्र के सभी बूथों का भौतिक सत्यापन कर उसकी रिपोर्ट को समर्पित करने का निर्देश दिया.

बूथों पर पेट्रोलिंग पार्टी सह ईवीएम कलेक्टिंग पार्टी का रूट चार्ट, सेक्टर का रूट चार्ट, मतदान दल का रूट चार्ट के साथ साथ सभी मतदान केंद्रों का अलग अलग रूट चार्ट का भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया. बैठक में चुनाव संपन्न कराने के लिए आने वाले पारा मेलेट्री आवासीय ठहराव कहां कहां कराना है उन भवनों का चयन कर रिपोर्ट देने का निर्देश उन्होंने ने पदाधिकारियों को दिया. बैठक के दौरान एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती ने आसन्न लोक सभा चुनाव को लेकर अपने अपने क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया.

चुनाव को लेकर थाना क्षेत्र में चेक पोस्ट बनाकर वाहनों की जांच करने का निर्देश दिया. बैठक के दौरान उन्होंने चुनाव को लेकर थाना क्षेत्र ने होने वाले गतिविधियों पर भी नजर रखने का निर्देश दिया. एसडीओ ने सभी पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों को आगामी छह मार्च को होने वाले बैठक में सभी बूथ, सेक्टर, रूट चार्ट का भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet