नवगछिया – नवगछिया पुलिस ने गश्त अभियान के क्रम में मख्खातकिया चौक से सोमवार को देर रात खगड़िया के बेलदौर निवासी घनश्याम कुमार सिंह और राजू कुमार सिंह को नशे की हालत में 150 एमएल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने दोनों के पास से एक बाइक को भी जब्त कर लिया है. जानकारी मिली है कि दोनों अपनी बहन के यहां नवादा आये थे.

छोटी परवत्ता गांव के पास सड़क हादसे में एक घायल

नवगछिया – परवत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशिला सेतु पर शुक्रवार को देर रात हुए सड़क हादसे में इस्माइलपुर निवासी पप्पू मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. पप्पू मंडल का इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया गया है.

सड़क हादसे में एक घायल

नवगछिया – नवगछिया के कदवा पचगछिया बाबा बिशु राउत फोर लेन सड़क पर सोमवार को हुए हादसे में गांव के ही सरोज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. सरोज का इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया गया है.

दो पक्षों में मारपीट, दो घायल

नवगछिया – नवगछिया के गोपाल गौशाला रोड पर होली के दिन सोमवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में स्थानीय नूनू कुमार और निर्मल गुप्ता घायल हो गए हैं. दोनों ने अपना इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया है. मामला पुलिस के संज्ञान में है.

मारपीट में महिला घायल

नवगछिया – ढोलबज्जा गांव में रविवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में ढोलबज्जा निवासी महिला रिंकू देवी घायल हो गयी है. रिंकू का इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया गया है.

जमीन विवाद में धोबिनिया बासा में मारपीट, दो घायल

नवगछिया – ढोलबज्जा गांव में जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो भाइयों के बीच सोमावार को हुई मारपीट में रमेश यादव और अखिलेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. पुलिस को सूचना देने के बाद दोनों ने नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में अपना इलाज कराया है.

मारपीट में एक घायल

नवगछिया – नवगछिया के मख्खातकिया मुहल्ले में हुई मारपीट में संतोष सिंह घायल हो गए हैं. संतोष का इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया गया है. इस बाबत पीड़ित पक्ष से थाने में भी सूचना दी गयी है.

मुमताज मुहल्ला में आपसी विवाद में एक घायल

नवगछिया – मुमताज मुहल्ला में बाइक लगाने के बाद हुए दो पक्षों के बीच विवाद में संदीप राम की पिटाई कर उसे घायल कर दिया है. घटना की बाबत नवगछिया थाने को सूचना दी गयी है दूसरी तरफ संदीप का इलाज अनुमंडल अस्पताल में करवाया गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *