बिहपुर । हरिओ पंचायत के वार्ड नंबर एक आहुति के 100 घरों में कोसी के बाढ़ का पानी घुस गया है। कोसी के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है। आहुति में घरों में पानी घुसने से लोगों के सामने बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है। गांव के पंच टिका ऋषिदेव, वार्ड सदस्य मंजू देवी समेत अर्जुन चौधरी, सीताराम चौधरी, राम चौधरी, सुदाम चौधरी, राघो चौधरी व बत्तीस चौधरी ने बताया कि किसी-किसी घर में जांघ भर पानी है। कहीं घुटने भर पानी भर गया है। लोग मचान पर खाना बनाने को विवश हैं।

घरों में पानी घुसने के कारण लोगों को दवाई, स्वच्छ पानी, शौचालय, जलावन आदि की समस्या उत्पन्न हो गई है। वहीं इलाका जलमग्न होने के कारण पशुचारा की समस्या उत्पन्न हो गई है। लोगों ने बताया कि अगर दो दिन और पानी बढ़ गया तो कई घर जलमग्न हो जाएंगे। लोगों ने प्रशासन से अविलंब नाव उपलब्ध कराने की मांग की। नाव नहीं रहने से हरिओ व बिहपुर आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है।

वहीं मुखिया प्रतिनिधि सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि गोविंदपुर, बड़ी खाल व आहुति के लिए तीन नाव की अविलंब जरूरत है। तब ही गांव के लोग मुख्यालय से जुड़ पाएंगे। आहुति के लोगों ने कहा कि अभी तक कोई सरकारी सहायता नहीं मिलने से लोगों में आक्रोश है। लोगों ने जल्द से जल्द नाव समेत अन्य सरकारी सहायता उपलब्घ कराने की मांग की है। इस बाबत सीओ बलिराम प्रसाद ने बताया कि कर्मचारी से जांच करवाकर कार्रवाई करेंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *