नवगछिया। इस्माईलपुर-बिंद टोली में गंगा नदी खतरे के निशान 31.60मीटर से सोलह सेंटीमीटर ऊपर अर्थात 31.76मीटर पर बह रही है। मिली जानकारी के अनुसार चेतावनी का जलस्तर 30.60मीटर है,गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के साथ एक बार फिर से विभिन्न स्परों पर पानी का दवाब काफी बढ गया है।स्पर संख्या छह एन को रीस्टोर करने का कार्य लगातार जारी है।

कार्य करवा रहे कनीय अभियंता ने बताया कि दिनभर का बचाव कार्य कराया गया जो सुबह होते होते पानी में समा जाता है,जिस कारण रीस्टोरेशन करने में परेशानी हो रही है।ध्वस्त हुए तटबंध को भी रीस्टोर करवाया जा रहा है।

बम्बो रोल व बालू भरी बोरियां डाला जा रहा है.ल।मुख्य अभियंता ई अनिल कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ विभिन्न स्परों का निरीक्षण कर तटबंध व स्परों पर सतत निगरानी करने का निर्देश दिया। तटबंधों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *