नवगछिया : विक्रमशिला पुल पहुंच पथ की सहायक सड़क तेतरी जहान्वी चौक 14 नंबर सड़क पानी के दबाव से 50 फीट ध्वस्त हो जाने के बाद सड़क के साथ बहे टेंपो व बेलोरो बरामद नहीं हो पाया था

एसडीआरएफ की टीम के द्वारा लगातार तीन दिनों तक वाहनो की तलाश के बाद सफलता नहीं मिलने के बाद चौथे दिन शनिवार को प्रशासन स्तर से वाहनों की खोजबीन बंद कर दी गयी थी

हालांकि नवगछिया सीओ विद्यानंद राय का दावा है कि सर्च अभियान जारी है. जबकि तेतरी के मुखिया ने कहा कि शनिवार को सर्च अभियान बंद कर दिया गया था

आख़िरकार बुलेरो गंगा में विलीन होने की बात सच निकली मगर बुलेरो की जगह महिंद्रा का एस यु बी बरामद हुआ है आज कलबलिया धार में फंसी महिंद्रा का एस यु बी गाडी मिल ही गया ग्रामीणों के मुताबिक जब स्नान करने गये बच्चे कल्बिलिया धार में उसी क्रम में युवकों को एक गाड़ी दिखयी दिया,

तत्काल उसमे कुछ गर्मिनो को बताया जब ग्रामीण तट पर पहुचे तो उन्हें लगा अंदर बड़ा कुछ है उसने तुरत नवगछिया पुलिस को खबर दिया अनुमंडल प्रशासन ने क्रेन के द्वारा और ग्रामीणों की मदद से महिंद्रा का एस यु बी को बाहर निकलवाया

मालूम हो कि बुधवार की अहले सुबह सड़क ध्वस्त होने के साथ दोनों वाहन कलबलिया धार में बह गया था. सड़क के साथ दोनों वाहनों के बह जाने के बाद प्रशासन स्तर से दोनों वाहनों की खोजबीन कराई जा रही थी.

वाहनों की खोजबीन के दौरान सड़क ध्वस्त होने के बाद दूसरे दिन एसडीआरएफ की टीम परबत्ता थाना क्षेत्र के बत्रा निवासी बजरंगी सहनी का शव बरामद किया था.

शव बरामद होने के बाद बात सामने आई थी कि बजरंगी शाह ने उक्त बेलोरो पर नहीं था. वह कटिहार से अपनी बहन के घर से लौट रहा था.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *