नवगछिया : कटिहार बरौनी रेलखंड के काढ़ागोला रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को इंटरसिटी ट्रेन से गिरने से एक 40 वर्षीय अज्ञात घायल महिला यात्री की इलाज के दौरान मौत हो गई. महिला की मौत होने के बाद नवगछिया जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. शुक्रवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा.
Total Downloads: 378
नवगछिया जीआरपी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को काढ़ागोला स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से गिरने से महिला यात्री गंभीर रूप से घायल हो गई थी. दुर्घटना के बाद घायल हुई महिला को इलाज के लिए बरारी अस्पताल ले जाया गया.

जहां इलाज के क्रम में महिला की मौत हो गई. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी नवगछिया जीआरपी पुलिस को दी गई. जीआरपी थानाध्यक्ष शत्रुघन प्रसाद ने कहा कि महिला की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस महिला की पहचान को लेकर प्रयासरत है.

