बिहपुर :प्रखंड के इंटरस्तरीय मधुसूदन सर्वोदय उच्च विद्यालय की 100 फीट लंबी  चहारदीवारी लगातार हो बारिश के कारण गिर गई। हालांकि किसी प्रकार का कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। वहीं विद्यालय के प्राचार्य सह माध्यमिक शिक्षक संघठन भागलपुर के जिलाध्यक्ष राजकुमार कुमार प्रसूण ने बताया की चहारदीवारी गिरने की जानकारी समग्र शिक्षा अभियान भागलपुर को पत्राचार से दिया गया है।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 574

साथ ही बिहपुर प्रखंड में पदस्थापित जेई को भी सूचना दी गई है। उन्होंने बताया कि विद्यालय के दो कमरे के मेजर रिपेयरिंग चल रहा है। जिसमें कोटा स्टोन लगाया जा रहा है। विद्यालय में लगातार दो बार चोरी हो चुकी है। उसके लोहे का दो मजबूत गेट भी लगाया जा रहा है। ताकि विद्यालय सुरक्षित तरीके व सुचारू रूप से चल सके।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *