बिहपुर । प्रखंड के रेलवे मैदान लत्तीपुर में इंटर स्टेट ड्यूज बॉल टी-20 जयहिंद क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल पटना और खगड़िया के बीच खेला गया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी पटना की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर मात्र 98 रनों का स्कोर खड़ा किया। रौशन 21 व गौरव ने 12 रनों का योगदान दिया।
Total Downloads: 325
खगड़िया के पंकज व लालन ने तीन -तीन विकेट चटकाए। जवाब में खगड़िया ने एक विकेट खोकर 11.5 ओवर में 99 रनों के लक्ष्य हासिल कर लिया। खगड़िया के बल्लेबाज सत्या ने 78 व ललन ने 14 रनों का योगदान दिया।
इस मैच के अंपायर मनोज मार्शल व अशोक अकेला,स्कोरर रौशन कुमार, कमेंट्री अरविंद आनंद, हक साहब, मुबारक,नवल आदि थे। 14 फरवरी को फाइनल मुकाबला खगड़िया और कटिहार के बीच खेला जाएगा।

