नवगछिया : बिहार राज्य ग्रामीण विद्युत फ्रेंचाइजी कामगार संघ नवगछिया इकाई द्वारा अपनी मांगों को लेकर बाइक रैली निकाली गई। इसकी अध्यक्षता नवगछिया इकाई के अध्यक्ष पीयूष कुमार झा ने की।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 172
इस दौरान बैठक कर संघ के सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर योजना बनाई। इसके बाद नवगछिया बिजली विभाग कार्यालय से नवगछिया बाजार में बाइक रैली निकालकर विरोध जताया।
पीयूष झा ने बताया की विद्युत विभाग में वर्ष 2013 से कार्यरत लगभग 19500 आरआरएफ और एमआरसी के प्रीपेड मीटर लग जाने के बाद कामगार बेरोजगार हो गए हैं। कर्मियों की मुख्य मांग विद्युत विभाग में कार्यरत आरआरएफ और एमआरसी का विभाग में मीटर रीडरों का समायोजन कर उनका न्यूनतम मानदेय तय किए जाएं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
