खरीक | होली एवं शब-ए-बरात और रामनवमी को हर हाल में शांति पूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए खरीक पुलिस अलर्ट मोड है। लगातार असामाजिक तत्वों एवं आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चिन्हित कर निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान ने बताया कि अब तक थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के कुल 204 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 107 की कार्रवाई की जा चुकी है और अन्य की भी पहचान की जा रही है। सिर्फ वैसे लोगों के खिलाफ ही 107 की कार्रवाई की गई है, जिन पर पूर्व से भी थाना में रिकार्ड दर्ज है या फिर जो समाज में अशांति फैलाने में पूर्व में संलिप्त पाएं गए हैं। वही खरीक थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस वक्त माहौल तनाव पूर्ण हो गया जब सोशल मीडिया पर किसी ने खरीक थाने के घेराव की झूठी खबर फैला दी। खुद को एक निजी पोर्टल का कथित पत्रकार बताने वाले शख्स ने थाना घेराव की खबर चला दी। इसके जहां इलाके में सनसनी फैल गई और चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। वहीं, पुलिस महकमे में भी खलबली मच गई।

थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान ने सूचना का खंडन करते हुए बताया कि उक्त खबर पूरी तरह तथ्यहीन और फर्जी है। हकीकत यह है कि होली और शब-ए-बरात को लेकर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के बड़ी संख्या में आपराधिक प्रवृत्ति और असामाजिक तत्वों के खिलाफ धारा 107 की कार्रवाई की गई है।

जिसको लेकर शुक्रवार को थाना परिसर में कोर्ट कैंप का आयोजन किया गया था। जिसमें बड़ी संख्या में लोग बांड भरने आए थे। लोगों की भीड़ देखकर उक्त पत्रकार ने बिना कुछ जाने थाने के घेराव की खबर चला दी, जो पूरी तरह गलत है। कोर्ट कैम्प में बिना अनुमति का फोटो खींचना भी प्रतिबंधित है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *