राजेंद्र काॅलोनी के विसाय टोला निवासी संजो उर्फ सुनीता देवी की हत्या मामले में नवगछिया पुलिस ने बरारी थाना क्षेत्र के साधु गोप लेन निवासी घोटन पासवान के 18 वर्षीय पुत्र टेंपो चालक आकाश पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। आकाश के पास से पुलिस ने महिला का मोबाइल भी बरामद किया है। पुलिस की पूछताछ में आकाश ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।

उसने पुलिस को बताया कि संजो और उसके पड़ोसी सिंटू पासवान के बीच अवैध संबंध था। सिंटू मेरा दोस्त है। 25 नवंबर को सिंटू की शादी होने के बाद संजो देवी से वह पीछा छुड़ाना चाहता था। इसके बाद हम दोनों ने संजो को रास्ते से हटाने के लिए साजिश रची। 29 नवंबर को सिंटू ने फोन कर संजो को पैसे देने के बहाने प्रखंड कार्यालय के पास बुलाया। प्लान के तहत कुछ देर बाद मैं भी वहां पहुंचा और फिर हम दोनों ने मिलकर संजो की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को निर्माणाधीन मनरेगा भवन में छिपा दिया।

सिंटू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी

मुख्य आरोपी सिंटू पासवान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। एसडीपीओ दिलीप कुमार ने दावा किया है कि जल्द ही वह पुलिस की गिरफ्त में होगा। उन्होंने कहा कि 30 नवंबर को शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान शुरू किया तो मामले का का रहस्य परत दर परत खुलता चला गया।

हत्यारों से ही मां को फोन करने को बोलती रहीं बेटियां

आरोपियों के दुस्साहस की कहानी चौका देने वाली है। हत्या के बाद दोनों संजो देवी के घर पहुंच गए। देर शाम वापस नहीं लौटी तो उसके बच्चे सिंटू और आकाश से ही बार-बार मां को फोन लगाने को बोलते रहे। लेकिन बच्चों को क्या पता था कि इन दोनों ने ही उनकी मां को मार डाला है।

मायागंज अस्पताल में हुआ था महिला से आकाश का परिचय

आकाश का घर मायागंज अस्पताल के पास ही है। आकाश की मां भी मायागंज में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी हुई है। वह सिंटू का दूर का रिश्तेदार भी है। संजो देवी की पुत्री पिछले वर्ष बीमार हुई तो उसका इलाज मायागंज में चल रहा था। इसी क्रम में संजो देवी और उसके बेटियों के साथ आकाश की जान पहचान हुई। सूत्रों की मानें तो आकाश संजो देवी की पुत्री पर बदनीयत रखता था। इसलिये आकाश के रास्ते में भी संजो देवी कांटे के समान थी। इसी कारण आकाश भी सिंटू के साथ हत्या के षड्यंत्र में शामिल हो गया।
नवगछिया थाने में गिरफ्तार आरोपी के बारे में जानकारी देते एसडीपीओ दिलीप कुमार।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu