नवगछिया : इस्माइलपुर के भिट्ठा गांव में बिजली के शॉर्ट-सर्किट से लगी आग में आठ घर जल कर राख हो गए। ग्रामीणों ने पम्पिंग सेट चालू कर उस पानी से आग बुझाई। लेकिन तब तक आठ घर और उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो चुके थे। इनमें राजेन्द्र मंडल, गुड्डू मंडल, मदन मंडल, छोटेलाल साह, हरिलाल साह, अवधेश साह, राजेश साह, चमकी लाल मंडल के घर शामिल हैं।

इस घटना में एक मोटरसाइकिल, आवश्यक काजगात, 60 हजार नगद भी जल गए। घटना के दौरान हर तरफ चीख पुकार मची हुई थी। लोगों के घर जल रहे थे और वे चीत्कार कर रहे थे। बेघर हुए पीड़ित परिवार आसमान के नीचे रहने को विवश हैं।

मौके पर इस्माइलपुर के जिप सदस्य विपिन मंडल ने स्थिति का जलाया लेकर पीड़ित परिवारों को तत्काल खाने की व्यवस्था की। साथ ही मुआवजा और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग प्रशासन से की है। जिला पार्षद ने कहा कि आठ परिवारों के लगभग 50 लोग बेघर हो गए हैं। अग्निपीड़तों ने कहा कि हम एक भी सामान नहीं बचा सके। केवल शरीर पर पहने कपड़े ही बचे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *