नवगछिया| भारतीय वन्य जीव संस्थान देहरादून के तत्वाधान में एनएमसीजी-जलज टीम ने प्लास्टिक मुक्त भविष्य की ओर बढ़ते हुए, बिहार राज्य के भागलपुर जिला अंतर्गत (इस्माइलपुर गंगा नदी के किनारे) में एक स्वच्छता अभियान चलाया। इसमें गंगा प्रहरियों और स्थानीय समुदाय के लोगों को प्लास्टिक कचरा एकत्र करने की प्रक्रिया में शामिल किया गया।

प्रत्येक गंगा प्रहरी एवं स्थानीय समुदाय को बताया गया कि नमकीन, बिस्कुट, आइसक्रीम, चिप्स आदि के विभिन्न कंपनियों के प्लास्टिक रैपर, जिन्हें मल्टी लेयर प्लास्टिक कहा जाता है, उसे ही एकत्र करने का अनुरोध किया गया।

सभी गंगा प्रहरियों और स्थानीय समुदाय के लोगों ने गंगा नदी के किनारे प्लास्टिक को इकठ्ठा किया। जलज परियोजना के सहायक समन्वय राहुल कुमार राज ने बताया कि एक किलोग्राम प्लास्टिक को देहरादून डाक के द्वारा भेजेंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *