नवगछिया : इस्माईलपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह चार बजे लक्ष्मीपुर-नारायणपुर गांव में घर में सो रहे 50 वर्षीय किसान झूलो मंडल को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही इस्माईलपुर पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे मायागंज अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार लक्ष्मीपुर-नारायणपुर गांव के चंडी स्थान में रूद्र यज्ञ हवन शिव परिचर्चा का आयोजन किया जा रहा है। इसी में गांव का झूलो मंडल खिलौना का दुकान कर रहा था। देर रात वह अपने घर में सोया था कि पीछे से आकर किसी ने उसके सिर पर गोली मार दी। गोली उसके सिर से लगकर निकल गयी। घटना के बाद इस्माईलपुर पुलिस ने बताया कि घायल बेहोशी अवस्था में है, स्थिति नाजुक है पटना भेजा गया है। घायल की पत्नी ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर घर के लोग जगे लेकिन गोली मारने वाला अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा।

एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि सिर में गोली लगने की बात बताई जा रही है, लेकिन यह स्पस्ट नही हुआ है कि गोली लगी है या किसी दूसरे हथियार से प्रहार किया गया है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। कुछ बाते सामने आई हैं जल्द ही मामले का पता कर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

झूलो मंडल ने दो शादी की थी। पहली पत्नी का नाम फुदो देवी और दूसरी पत्नी का नाम पार्वती देवी है। दूसरी पत्नी से उसे चार बच्चे हैं। उसके साथ पार्वती इलाज के लिए गयी है। आसपास के ग्रामीणों मे किसी से झगड़ा झंझट नहीं होने की जानकारी दी। नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। चिकित्सकों से विचार-विमर्श किया गया है किस परिस्थिति में सिर के पीछे में गोली लगी है। इसकी जांच की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *