नवगछिया । इस्माईलपुर में सड़क, पुल और पुलिये को लेकर इस्माईलपुर जिला परिषद सदस्य विपिन कुमार दिया जा रहा धरना पांचवें दिन जारी रहा। धरना स्थल पर सुरक्षा नहीं मिलने के कारण नवगछिया एसपी से रात्रि में पुलिस सुरक्षा की मांग जिप सदस्य ने की है।

जिला परिषद सदस्य विपिन मंडल ने बताया कि हम ग्रामीणों के साथ अपनी मांग को लेकर धरना पर हैं लेकिन ग्रामीण कार्य विभाग अभी तक लापरवाह बना हुआ है कहीं पर भी किसी तरह गुणवत्तापूर्ण मरम्मती कार्य नहीं किया जा रहा है। वहीं अधीक्षण अभियंता एसके सिंह ने बताया कि हम लोगों के द्वारा यहां पर तत्काल मरम्मती कार्य शुरू कराने के लिए कार्यपालक अभियंता नवगछिया का आदेश दिया गया है।

लेकिन वह कार्य प्रारंभ नहीं कर रहा है। ऐसे हम लोगों ने भी समीक्षा की है कि जिन सड़कों की मरम्मती की जरूरत है। वैसे सड़कों पर कार्य तत्काल शुरू करने का निर्देश पहले ही दिया जा चुका है आगे हम लोग इसको देख रहे हैं कि किस स्तर पर लापरवाही हुई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *