नवगछिया: अखिल भारतीय विधार्थी परिषद् नवगछिया, महिला कालेज इकाई के द्वारा महाविद्यालय में छात्रावास चालू कराने को लेकर आवेदन दिया गया। महिला कालेज इकाई के कालेज अध्यक्ष साक्षी भारद्वाज ने बताया कि विगत कई सालो से अभाविप लगातार आंदोलन कर रही है
वही बार बार कालेज प्रशासन और विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों के द्वारा इसे बरगला दिया जा रहा है, पुलिस जिले में एक मात्र महिला कालेज होने के कारण दुर दुर से छात्रा आती है और बहुत सारे की पैसे के अभाव में पढाई बीच में ही बाधित हो जाती है, महाविद्यालय में छात्रावास चालू हो जाने से बहुत सारे छात्र का भविष्य संभल सकता है
अभाविप के द्वारा विगत महीने में आंदोलन किया गया था, 10 दिनों का आश्वासन महिला प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन के द्वारा दिया गया था परंतु अभी तक कोई साकारात्मक पहल नहीं किया गया है पुनः आवेदन में दिए गए समयानुसार मांगे नहीं पुरा होता है तो फिर अभाविप आंदोलन के लिए मजबूर हो जाएगी|


