नवगछिया । इस्माईलपुर पुलिस ने गंगा नदी से एक वृद्ध का शव बरामद किया है। वृद्ध की पहचान लक्ष्मीपुर पकड़ा निवासी दीपो मंडल 60 वर्ष के रूप में की गयी है। परिजनों ने बताया कि दीपो मंडल बिनोवा बहियार में रह कर खेती करता था।
Total Downloads: 115
वह चार दिनों से लापता था। गुरुवार की सुबह सूचना मिली कि नदी में एक लाश है। सूचना पर जब जा कर देखा तो पता चला कि शव दीपो मंडल का है। इस्माईलपुर पुलिस ने अनुमण्डल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया।
नवगछिया। रंगरा ओपी के जहांगीर पुर वैसी के पास कोसी नदी से रंगरा पुलिस ने एक शव बरामद किया है। शव की पहचान जहांगीर पुर वैसी निवासी मो. मुजफ्फर (14 वर्ष) पिता मो. मज्जो के रूप में हुई।

शव कोसी नदी के पार पानी में होने की सूचना पर रंगरा थानाध्यक्ष महताब खान ने शव को बरामाद कर अनुमण्डल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
