नवगछिया : भागलपुर सीएस ने कहा कि अस्पताल के बाहर जो भी अल्ट्रासाउंड और अवैध लैब चलाने वालों पर अब कार्रवाई की जाएगी. इसके लिए पदाधिकारियों को लिस्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया है.
सीएस ने कहा कि अस्पताल से बाहर के ऐसे संस्थान अनुमंडल अस्पताल से फंसा कर रोगियों को अपने संस्थान में ले जाते हैं और आर्थिक दोहन करते हैं. यहां किसी प्रकार की व्यवास्था में कमी नहीं है.
जल्द ही सबों अवैध संस्थान चलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी. इस अवसर पर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अरुण कुमार सिन्हा, डॉ बरुण कुमार, प्रबंधक अमित कुमार, परामर्शी अजय कुमार सिंह, प्रवीण जगन्नाथ, सोनू कुमार समेत अन्य भी मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

