नवगछिया। इस्माइलपुर प्रखंड के विस्थापित पश्चिमी भिट्ठा पंचायत के दिलदारपुर गांव में आग लग जाने से कई घर जल गए। आग की लपटें इतनी तेज थी कि आधे दर्जन से अधिक लोगों का घर जलकर खाक हो गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 315
इस अगलगी की घटना में कई मवेशी भी जल गए। इस्माईलपुर के पश्चिम में बिठा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अनिल पोद्दार ने बताया कि गंगा के उस पार विस्थापित गांव है। वहीं पर आग लगी है जिसमें टीनों मंडल सहित छह सात लोगों का घर जल गया है। इसकी सूचना अंचलाधिकारी को दे दी गई है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
