नवगछिया। इस्माईलपुर-बिंद टोली में गंगा नदी का जलस्तर रविवार की संध्या छह बजे 32.51सेंटीमीटर पर बह रही है, जो कि खतरे के निशान 31.60मीटर से 91सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।

नवगछिया बाढ नियंत्रण प्रमंडल कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गंगा नदी के जलस्तर में बारह घंटे में दो सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। कार्यपालक अभियंता ई मुकेश कुमार ने बताया कि तटबंधों की निगरानी की जा रही है। दोनों कट प्वाइंट को सुरक्षित कर लिया गया है।

पर्याप्त मात्रा में जगह जगह बालू भरी बोरियों का भंडारण किया गया है। उन्होंने कहा कि अभी भी तटबंध पर बड़ी संख्या में लोग रह रहे हैं। ऐसे में फ्लड फाइटिंग कार्य करने में परेशानी होगी। उन्होंने तटबंध पर रह रहे ग्रामीणों से तत्काल तटबंध खाली करने को कहा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *