नवगछिया । इस्माईलपुर से बिंदटोली तटबंध के सैदपुर गांव के पास हो रहे गंगा नदी के भीषण कटाव का दायरा धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। जिससे स्थानीय लोगों में हड़कम्प मचा हुआ है। यहां पर लगभग 50 से 60 मीटर में कटाव हो रहा था। दो दिन पूर्व कटाव शुरू हुआ था लेकिन यह कटाव और बोल्डर स्लोप के साथ अप एवं डाउन स्ट्रीम में सवा सौ से डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर हो रहा है।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 515

कटाव की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा यहां पर पुलिस प्रशासन से लेकर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्त कर दी गयी है। 15 चौकीदार के साथ-साथ प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड राजस्व पदाधिकारी, राजस्व कर्मी सहित तीन पुलिस अधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया है।

मुख्य अभियंता इंजीनियर अनिल कुमार ने बताया कि यहां पर जिस तरह से कटाव का दायरा बढ़ा है उसे स्टेबल करने का प्रयास किया जा रहा है। गंगा के जलस्तर में वृद्धि होने का अनुमान है। यहां पर एनसी क्रेट के अलावा बंबू रोल एवं हाथी पांव आदि देकर रोकने का प्रयास किया जा रहा है। नदी का दबाव काफी अधिक है। स्पर के नोज पर भी कार्य चल रहा है। यहां पर अतिरिक्त कनीय अभियंता, सहायक अभियंता को अलग-अलग जगह प्रतिनियुक्त कर दिया गया है। 24 घंटे काम हो रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *