नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला में पहले से इस समय अपराध घटा है। इसके साथ ही यहां पर व्यापार भी बढ़ा है। यह बात अपने दो दिवसीय दौरे पर आए पुलिस विभाग के अधिकारी आईजी विकास वैभव ने कही।
Total Downloads: 85
उन्होंने रेलवे स्टेशन पर प्रेस को बताया कि इस समय जिस तरह से नवगछिया की स्थिति है यह सामान्य है। यहां पर अपराध कुछ घटा है। वही मौके पर मौजूद नवगछिया पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज ने भी कहा कि पूर्व की अपेक्षा इस समय अपराध घटा है। कुछ नई तरह के अपराध हुआ था वैसे अपराधियों को भी जेल भेज चुके हैं।
उन्होंने कहा कि यहां पर अपराध कम होने के कारण बाजार में व्यवसाय में भी वृद्धि हुआ है कई प्रतिष्ठान नए नए खुल रहे हैं। इस मौके पर नवगछिया के दरोगा रामचंद्र यादव,आरपीएफ इंस्पेक्टर मृणाल कुमार, नवगछिया जीआरपी थाना अध्यक्ष रविंद्र सिंह आदि पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

