नवगछिया : गोपालपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन में प्रखंडस्तरीय खरीफ महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन अनुमंडल कृषिपदाधिकारी, सहायक निदेशक पौधा संरक्षण, बीडीओ, सीओ और बीएओ अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक ने खरीफ फसल में होने वाले तकनीकी परेशानियों और खरीफ फसल में लगने वाले कीट और रोगों से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार चौधरी ने कृषि विभाग की सभी योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी। मोटे अनाज की खेती पर विस्तार से चर्चा की और मोटे अनाज की खेती करने पर जोर दिया। साथ ही किसानों से अपील की कि समय पर कृषि यंत्रीकरण के लिए आवेदन करें और योजना का लाभ समय पर लें। प्रखंड विकास पदाधिकारी, इस्माईलपुर ने किसानों से अपील की कि जिन किसानों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना के तहत ई-केवाईसी नहीं करवाया है, वे जल्द से जल्द केवाईसी करवा लें।

इस अवसर पर किसानों ने अपनी-अपनी समस्याओं को रखा और कृषि वैज्ञानिक और पदाधिकारी ने उनकी समस्याओं का समाधान किया। कार्यक्रम में कृषि समन्वयक प्रेम प्रकाश सिंह, दीपक कुमार सिंह व सुबोध कुमार पंडित, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक रौशन कुमार झा, लेखापाल राकेश कुमार ठाकुर और डाटा ऑपरेटर रंजन कुमार आदि मौजूद रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *