बिहपुर। प्रखंड के मधुसूदन राजकीय उच्च बुनियादी विद्यालय के प्रांगण में एक दिवसीय निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर लगा। अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका रीता कुमारी व संचालन डॉक्टर पुष्पराज ने किया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 75
इंस्टीच्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिकल साइंस नारायणपुर के निदेशक सह मिशन के सचिव डॉ. सुभाष कुमार विद्यार्थी ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए छात्रों को नियमित रूप से योग-प्राणायाम करने की जरूरत है।
योग प्रशिक्षक डॉ. सुधांशु ने 144 छात्र-छात्राओं को विभिन्न आसनों अभ्यास कराया। मौके पर शिक्षक बबलू रजक, कुमार राजेश रंजन, राजेन्द्र पंडित, पवन कुमार, विनय कुमार मिश्रा, मधु कुमारी आदि थी

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
