बिहपुर : उच्च माध्यमिक विद्यालय गौरीपुर लत्तीपुर, हिंदी पखवाड़ा-2024 का समापन किया गया। जिसमें 14 से 28 सितंबर तक छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। निबंध लेखन में नौंवी कक्षा के हिमांशु कुमार प्रथम, 11वीं के दिव्यांशु द्वितीय, नौवीं के तेजांशु गर्ग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
भाषण प्रतियोगिता में माध्यमिक स्तर पर 10वीं कक्षा की स्वीटी कुमारी प्रथम, तेजांशु गर्ग द्वितीय, रिया कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उच्च माध्यमिक स्तर पर दिव्यांशु कुमार प्रथम, दिव्या द्वितीय, रितिक कुमार तृतीय स्थान पर रहे। वाद-विवाद प्रतियोगिता में दिव्यांशु कुमार प्रथम, स्वीटी कुमारी द्वितीय, अदिति कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
काव्य पाठ प्रतियोगिता में माध्यमिक स्तर पर रानू कुमारी प्रथम, हिमांशु द्वितीय और अंकित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं उच्च माध्यमिक स्तर पर आंचल प्रथम, रितिक द्वितीय और सोनाली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्र/छात्राओं के बीच पारितोषिक का वितरण किया गया।

मंच संचालन तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक रविशंकर कुमार ने सराहनीय भूमिका निभायी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश कुमार, कुमारी काजल किरण, डॉ. मंगला कुमारी सहित सभी शिक्षक-शिक्षिका और अन्य शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

