नवगछिया : प्रखंड मुख्यालय इस्माईलपुर स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय इस्माईलपुर में कुल 90 छात्रों में से मात्र 25 छात्रों का पंजीयन होने से पंजीयन से वंचित छात्रों ने विद्यालय में जमकर बवाल काटा था।
Total Downloads: 167
प्रधानाध्यापक ब्रह्मदेव रविदास ने बताया कि 62 बच्चों का पंजीयन हो चुका है, बाकी तीन बच्चे पंजीयन कराने नहीं आ रहे हैं, जबकि विद्यालय के शिक्षकों और प्रधानाध्यापक द्वारा सम्पर्क किये जाने के बावजूद कोई दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं।
पांच अगस्त तक पंजीयन कराने की अंतिम तिथि निर्धारित है। अगर निर्धारित तिथि तक अवशेष बच्चे पंजीयन के लिए नहीं आते हैं, तो इसकी सारी जिम्मेदारी अभिभावकों की होगी। जो बच्चे पंजीयन के लिए नहीं आ रहे हैं, उनके द्वारा शुल्क का भी भुगतान नहीं किया गया है। जबकि उन बच्चों का शुल्क भी विद्यालय व्यवस्थापन द्वारा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को भुगतान कर दिया गया है, ताकि एक भी बच्चा पंजीयन से वंचित न रह जाए।

