बिहपुर : बिहपुर रुद्र सेना संगठन के द्वारा उदयपुर के कन्हैया हत्या मामले में दोषियों को अविलंब सजा दिलवाने के लिए आक्रोश रैली निकाली। बिहपुर रेलवे स्टेशन चौक पर गहलोत सरकार समेत उन दो अपराधियों के पुतले को फूंका।

रुद्र सेना संगठन के संस्थापक सौरभ कुमार चौधरी ने कहा कि सरकार आतंकवादी प्रवृति के लोगों पर त्वरित करवाई करे एवं सजा दिलवाए। संगठन के अध्यक्ष बिट्टू चौधरी , जिला उपाध्यक्ष आशुतोष कुमार , जिला सचिव विक्की झा, जिला प्रवक्ता सुभम भारद्वाज, प्रखंड अध्यक्ष विश्वजीत कुमार, प्रखंड सचिव अमन कुमार, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार,प्रखंड अध्यक्ष चंद्रकांत चौधरी ने भी दोषियों को सजा दिलाने की मांग किया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *