नवगछिया – नवगछिया उपकारा में विचारधीन बंदी गोपालपुर थाना के चपरघट निवासी लवन कुमार को जान से मारने की साजिश रचने का आरोप लगाया हैं. इस संबंध में कैदी के पिता पप्पु यादव ने नवगछिया एसपी को आवेदन देकर पुत्र की सुरक्षा का गुहार लगाया हैं. पप्पु यादव ने बताया कि मेरे पुत्र को झूठे मुकदमा में फंसाया गया हैं.
Total Downloads: 376
वह नवगछिया उपकारा में विचारधिन कैदी हैं. मेरे पुत्र ने जेल प्रशासन के द्वारा सही तरीके से भोजन नहीं देने के विरूद्ध आवाज उठाया था। मेेरे पुत्र को जान मारने की नियत से गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. उसकी जान को खतरा हैं.

जेल प्रशासन के द्वारा लवन कुमार की हत्या करने की साजिश रच रहा हैं. इस संबंध में नवगछिया उपकारा के जेल अधीक्षक तारीक अनवर ने बताया कि कैदी द्वारा खाना खाने के समय हंगामा किया था. कैदी को समझा बुझाकर शांत कर दिया गया. किसी कैदी के साथ मारपीट की घटना नहीं हुई हैं.

