नवगछिया : प्रखंड के सिंहपुर पूरब पंचायत की उपमुखिया किरण देवी के खिलाफ सोमवार को वार्ड सदस्य मुकेश कुमार, उत्तम कुमार, अखिलेश यादव सहित दस वार्ड सदस्य ने बीडीओ कार्यालय में अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन दिया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 170
वार्ड सदस्यों ने उपमुखिया के सरकारी कार्य में रूचि नहीं लेना, सदस्य को मान सम्मान नहीं देना, सरकारी योजनाओं में अवैध वसूली को बढ़ावा सहित अन्य शिकायत की है। बीडीओ कार्यालय द्वारा आवेदन को रिसीव किया गया है। बीडीओ खुशबू कुमारी से संपर्क नहीं हो पाया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
