नवगछिया : बिहार सरकार में उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा सोमवार को भागलपुर पहुंचे। इस दौरान लोकसभा के नवगछिया अनुमंडल में रोड शो और लोगों के बीच जन सम्पर्क किया। भागलपुर से NDA प्रत्याशी अजय मंडल को वोट देकर नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने की लोगों से अपील की है।

वहीं, जन सम्पर्क के तहत नवगछिया के खगड़ा गांव पहुंच कर उन्होंने गांव में स्थित काली मंदिर में पहले पूजा-अर्चना किया। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। खगड़ा गांव में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने लालू परिवार और महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस बार का चुनाव सरकार बनाने के लिए नहीं है बल्कि इस बार का चुनाव बिहार बदलने के लिए है।

इस बार का चुनाव तय करेगा की बिहार के अंदर परिवारवाद की जमींदारी चलेगी या लोकतंत्र के जननी के भूमि से जन्म लेने वाला जो प्रधानसेवक का अनुयायी है, उसकी सरकार बनेगी। ये चुनाव तय करेगा की अपराध और भ्रष्टाचार को संरक्षित करने वाले लोगों का मनीब बढ़ेगा जो जनता की गाढ़ी कमाई लूट कर चार्टर प्लेन पर बर्थडे मनाता है। उसका राज चलेगा या बिहार के अंदर मोदी जी की गारंटी चलेगी।

जो कहते हैं वो करते हैं और जो कहेंगे वो करेंगे ये मोदी की गारंटी है। लेकिन गरीबों का मसीहा बनने वाला व्यक्ति बिहार को कलंकित किया है। बिहारी शब्द को लज्जित किया है। बिहार के लोगों को बिहार के नौजवानों को पलायन के लिए विवश किया है। बिहार के प्रतिभा का दमन किया है। इस चुनाव में जब बिहार से 40 में से 40 सीट मोदी जी को मिलेगा तो विकसित भारत बनना तय है। लेकिन जब तक बिहार समृद्ध नहीं होगा तब तक विकसित भारत बनने में कठनाई है।

एक तरफ मोदी जी बिहार बदलना चाहते हैं और दूसरी तरफ ये भ्रष्टाचारी और परिवारवादी, नकारात्मक मानसिकता के लोग इंडी गठबंधन के माध्यम से भ्रम फैला रहे हैं। भागलपुर में कल बड़ बोले पिता के बड़बोले बेटे पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का आईटी, ईडी और सीबीआई जमाई है। ऐसी ओछी राजनीति की मानसिकता कहीं न कहीं उनकी नकारात्मक सोच को भय को दर्शाता है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *