नवगछिया। सोमवार को थाना क्षेत्र के नागरटोला गांव में हाई वोल्टेज तार की चिंगारी से आग लग गई। इससे रंजू देवी, जयराम महतो, करीना देवी एवं अरविंद राय का चदरा एवं फूस का घर जलकर राख हो गया। आग से घर में रखें अनाज, फर्नीचर, कपड़े, नकदी समेत अन्य घरेलू उपयोगी सभी समान आग की भेंट चढ़ गये। हालांकि, इस संबंध में पूछने पर जेई राकेश रंजन ने बताया कि चूल्हे की चिंगारी से आग लगी है।
जबकि, ग्रामीणों ने कहा कि जिस वक्त आग लगी, उस वक्त घर में कोई नहीं था। सभी पीड़ित परिवार खेतिहर मजदूर हैं। गांव के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास करने लगे।
![]()

जानकारी मिलने सूचना राजस्व कर्मचारी रवि कुमार, अंचल अमीन प्रमोद कुमार, खरीक पुलिस अग्निशमन कर्मियों के साथ पहुंचे। करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। घटना की जानकारी पर पंचायत के मुखिया गणेश मंडल भी मौके पर पहुंचे। सभी पीड़ित परिवारों को सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाली सहायता देने का मौजूद पदाधिकारियों से मांग की।

