नवगछिया : बाबा विशु राउत संपर्क पथ के भारत पैट्रोलियम फ्यूल सेंटर के पास एक अज्ञात ट्रैक्टर के धक्के से मोटरसाइकिल पर सवार रंगरा के सिमरिया गांव निवासी चंदन कुमार की मौत हो गई है.

मामले की जानकारी देते हुए इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के 519 सौदागर मंडल टोला निवासी संदीप मंडल ने कहा कि वह बुधवार को देर शाम अपने दोस्त रंगरा के सिमरिया निवासी चंदन कुमार के साथ लक्ष्मीनिया भिट्ठा अरजपुर बारात जा रहे थे. बाबा विशु राउत सेतु पर भारत फ्यूल सेंटर के पास पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल में जबरदस्त धक्का दे मारा.

मोटरसाइकिल में धक्का लगते ही चंदन के साथ वह भी सड़क पर दूर जा गिरा, जिससे चंदन बुरी तरह घायल हो गया. संदीप का कहना है कि उसने एक टेंपो से चंदन को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मामले की प्राथमिकी नवगछिया थाने में दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुट गई है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *