बिहपुर। बिहपुर पुलिस ने मंगलवार की रात करीब दस बजे वाहन चेकिंग के दौरान एक महेश सिंह मार्ग पर एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक देसी कट्टा व एक कारतूस बरामद किया।
बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया की गिरफ्तार युवक दयाशंकर राय उर्फ छोटू घर मड़वा का रहनेवाला है। इसके पास से कट्टा व कारतूस बरामद किया गया है। वहीं गिरफ्तार युवक बुधवार को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

